वैशालीनगर विधानसभा के भरोसा यात्रा में शामिल हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व फौजी राजेश चौधरी… लोगों से की भेंट-मुलाकात, कहा-कांग्रेस है तो भरोसा है…

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अव्हान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय विधान सभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा-यात्रा निकाली गई। जिसके तहत् वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में कैम्प 1 गांधी चौक (जलेबी चौक) से प्रातः 10 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री कि जयंती समारोह के बाद उसी स्थल से मोटर साइकिल यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कि भरोसा यात्रा निकाली गई। यात्रा में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व फौजी राजेश चौधरी भी शामिल हुए। यात्रा गांधी चौक से आरंभ होकर 18 नंबर रोड़ होते हुए पूरे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर चौक (घड़ी चौक) सुपेला में यात्रा का समापन किया गया। सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक , जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, गण,पार्षद एवं पूर्व पार्षद,ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों अधिक से अधिक संख्या में गांधी, शास्त्री जयंती में शामिल होकर मोटर साइकिल यात्रा* का हिस्सा बन कांग्रेस भरोसा यात्रा को सफल बनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...