हुडको और बालाजी नगर पहुंची विधायक देवेंद्र यादव की प्रगति यात्रा: विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन… जगदीश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रागंण में शेड एवं पेवर ब्लाक…

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोज लाखों की सौगात दे रहे हैं। हर वार्ड में लाखों का विकास कार्य करवा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव गत दिनों जब प्रगति यात्रा कर रहे थे। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 70 हुडको और वार्ड 45 बालाजी नगर में प्र​गति यात्रा की। यहां वे लोगों से मिलने के साथ ही उन्हें विभिन्न विकास कार्याों की सौगात की। साथ ही पुराने जो विकास कार्य चल रहे है। उनका भी निरीक्षण​ किया। निरीक्षण के सा​थ ​ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी देखी और संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखने के​ नि​र्देश दिए है।

प्रगति यात्रा के दौरान सुबह विधायक यादव वार्ड 60 हुडकों पहुंचे। जहां वार्ड पार्षद सीजू एंथोनी और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं। तिलक लगाए और फिर यात्रा शुरू की। विधायक को देख कर प्रगति यात्रा में हजारों की संख्या में वार्ड​वासी शामिल हुए। विधायक यादव लगातार हर घर पहुंचे। लोगों से मिले। हालचाल जाना। इस दौरान विभिन्न​ विकास कार्यों की सौगात दी और ​वार्ड के वरिष्ठ नागरिको के हाथों से भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्मपन करवाया गया। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव लगातर हुडको के विकास के लिए काम कर रहे हैं। वार्ड 70 हुडकों में जगदीश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रागंण में शेड एवं पेवर ब्लाक लगाया जाएगा। इसके साथ ही एमआईजी 1/391 शिवपार्वती मंदिर में टिनशेड लगाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही इसी वार्ड में एलआईजी शिवमंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक एवं बोर खनन किया जाएगा। इन तीनों विकास कार्यों का आज प्रगति यात्रा के दौरान भूमिपूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया।

बालाजी नगर में ये विकास कार्य होंगे
कन्या विद्यालय में टंकी बनाया जाएगा। 2 लाख की लागत से येलम्मा मंदिर के समीप शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन किया गया। 19 लाख की लागत से साई मंदिर परिसर में डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। 3 लाख की लागत से सड़क 53-54 में मंच निर्माण किया जाएा। 3 लाख की लागत से बालाजी नगर में बैडमिंटन कोर्ट, सड़क डामरीकरण, 10 लाख से ढक्कन लगाने का काम्र 5 लाख की लागत से लक्ष्मीनगर में सार्वजनिक मंच निर्माण, 4 लाख से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...