आचार संहिता बिग अपडेट: छत्तीसगढ़ में इसी हफ्ते हो सकती है आचार संहिता की घोषणा… ECI की टीम पांच राज्यों का दौरा कर रही… विधानसभा चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट भी हुई जारी

रायपुर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता की घोषणा इसी हफ्ते कभी भी की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग की टीम पिछले दिनों शुक्रवार को राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग 3 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर है। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम 24 अगस्त को छत्तीसगढ़, अगस्त को मिजोरम, 4 सितंबर को मध्यप्रदेश व दौरा करके चुनावी की तैयारियों को लेकर अंति रूप दे चुकी है। छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाच पदाधिकारी कार्यालय द्वारा 4 अक्टूबर को मतदान सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने पिछले दिनों राज्य के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि चुनाव आचार संहिता लागू होते की क्या कदम उठाने हैं। इस संबंध में संपत्ति का विरूपण पर प्रभावी नियंत्रण, सार्वजनिक संपत्ति का विरूपण और सार्वजनिक स्थल का दुरुपयोग, निजी संपत्ति विरूपण, आधिकारिक वाहनों का उपयोग, सरकारी खर्च पर विज्ञापन, विकास, निर्माण संबंधी गतिविधियां शिकायत निवारण प्रणाली, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था के बारे में बताया गया है।

आज चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले प्रेस कांफ्रेंस कर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी कुल मतदाता 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 हैं। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1, 01,20,830 है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 1,02, 39,410 है। जबकि प्रदेश में थर्ड जेंडर 790 हैं।

वोटरों की विस्तृत जानकारी देते हुए रीना बाबा कंगाले ने बताया कि 18-19 साल के आयु वाले की संख्या 7,23,771 है। वहीं 18 से 22 साल के उम्र वाले पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 18,68,636 है। सीनियर सिटीजन वोटरों की बात करें तो उनकी संख्या 1 लाख 86 हजार 215 हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में सभी राजनीतिक दलो को सूची की कॉपी सौपी जाएगी। वोटर लिस्ट में 2 लाख 90 हजार 874 नाम विलोपित किये गये हैं। महिला वोटरों की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। 1000 पुरुष वोटरों की तुलना में प्रदेश में महिला वोटर 1012 हो गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...