SEX रैकेट का भंडाफोड़: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट… पुलिस ने की छापामार कार्रवाई… मच गई अफरा-तफरी, आपत्तिजनक अवस्था में मिले कई जोड़े

SEX रैकेट का भंडाफोड़

क्राइम डेस्क। कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र के होटल रॉयल गैलेक्सी में चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 1 महिला, 3 कॉलगर्ल समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया. मौके से कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से होटल रॉयल गैलेक्सी में सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर बुधवार को उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ छापा मारा. होटल में छापेमारी की कार्रवाई लगते ही हड़कंप मच गया. मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में काफी समय से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट की शिकायत पर बुधवार को एडीसीपी पूर्वी व फीलखाना थाने की पुलिस ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 1 महिला, 3 कॉलगर्ल समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान होटल से शराब व बियर की बोतलों समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. छापेमारी की सूचना पर होटल संचालक मौके से फरार हो गया.

इससे पहले लखनऊ के पॉश इलाके में पिछले महीने सेक्स रैकेट पकड़ा गया था. यहां के अलकनंदा एनक्लेव में रैकेट पकड़ा गया था, जहां से थाईलैंड की कई लड़कियां मिली थीं. इलाके में काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियों के बाद यहां लखनऊ पुलिस ने छापा मारा था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...