CG VIRAL VIDEO: देर रात दो परिवारों के बीच झड़प… एक दूसरे को किये लहुलूहान… महिलाओं के कपडे भी फाड़े, FIR दर्ज, देखिए वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात दो परिवारों के बीच झड़प हो गयी। इस खुनी संघर्ष में कई लोगों की घायल होने की खबर है। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनकर घटना को देखती रही। इस घटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये पूरा मामला रायपुर के गोल बाजार इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला परिवार की आपसी प्रॉपर्टी के विवाद के चलते हुआ है। दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार के साथ पड़ोसी भी हैं। जिसमें एक तरफ करीब 7 लोग थे तो वहीं दूसरे तरफ करीब 4 लोग शामिल थे।

मारपीट के दौरान परिवार की युवतियां और महिलाएं भी थीं। उन पर भी पहले पत्थर से वार किया गया जिसमें उनका मुंह लहूलुहान हो गया इसके बाद कपड़े भी फाड़ दिए गए। जानकारी के मुताबिक रहमानिया चौक में महिला शहनाज खान और शेख सलीम का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के बीच डेढ़-दो सालों से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। इनमें से शहनाज का बुटीक का काम है तो वहीं सलीम की प्लास्टिक सामान की दुकान गोलबाजार में है।

शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे के करीब सलीम समेत कुछ लोग शहनाज घर के नीचे खड़े हुए थे। तभी शहनाज ने नीचे उतरकर उनसे घर के सामने खड़े होने की वजह पूछी जिसके बाद बहसबाजी हो गई। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते मामला और बिगड़ गया और युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...