CG में पिता-पुत्री की मौत: पति-पत्नी और बच्चे हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, 2 की चली गयी जान, मां-बेटे की हालत नाजुक

CG में पिता-पुत्री की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गयी है। हादसा धमतरी जिले में हुआ है। वहीं इस घटना में पत्नी व बेटे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा कुरूद थाना अंतर्गत कुहकुहा इलाके के पास हुआ है। मृतक का नाम मनहरण लोधी बताया जा है, वहीं बेटी का नाम सोहदरा लोधी है।

मृतक आरंग का रहने वाला है। घटना के वक्त वो आरंग से धमतरी के नारी गांव जा रहा था। इसी दौरान कुरुद के पास यह हादसा हो गया। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं पत्नी और बेटे की हालत नाजुक है। सभी एक ही बाइक में सवार थे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुरुद पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कुरुद पुलिस ने घायल मां-बेटे को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...