छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: 15 अक्टूबर को होने वाली व्यापम की भर्ती परीक्षा स्थगित… जानिए वजह और कब होगा नए तारीखों का ऐलान?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर को होने वाली व्यापम की भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। दरहसल आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 15 अक्टूबर को होने वाली सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी), कनिष्ठ प्रबंधक (2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ), मुख्य लेखापाल, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। वीडियो शूट और एडिट होने के बाद ये खबर आई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी केे अनुसार कि इस परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव के माध्यम से व्यापम द्वारा अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर इस परीक्षा की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। इस मामले में अपडेट के लिए बने रहिये भिलाई टाइम्स के साथ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...