देर रात IT की रेड: कांग्रेस के पूर्व नेता के घर मिलीं नोटों की इतनी गड्डियां कि आयकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए, गिनना हो गया मुश्किल

कांग्रेस के पूर्व नेता के घर मिलीं नोटों की इतनी गड्डियां कि आयकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर विभाग ने गुरुवार देर रात एक पूर्व कांग्रेसी नेता के घर छापा मारा। इस छापे में आईटी विभाग की टीम को जो कुछ मिला, उसे देखकर वह खुद भी चौंक गए। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के RT नगर इलाके में गुरुवार देर रात रेड हुई। यह छापा कांग्रेस की पूर्व कॉरपोरेटर अश्वतम्मा और उनके एक रिश्तेदार के घर पर पड़ा। यहां जब टीम पहुंची तो घर से कार्टन बॉक्स के अंदर नोटों के कई बंडल रखे हुए मिले। इन्हें देखकर आयकर विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गए। फ़िलहाल रेड अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने कर चोरी को लेकर बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसी दौरान उन्हें यह रकम बरामद हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...