दुर्ग में शिवमहापुराण से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी: एक ही ऑटो में दर्जन भर से ज्यादा लोग थे सवार… पेड़ से हुई टक्कर; कई घायल

दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क हादसे की खबर आ रही है। दुर्ग के कोड़िया गांव में चल रहे पं प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा सुनकर लौट रहे ग्रामीण हादसे का शिकार हुए है। बताया जा रहा हुई कि, 15 ग्रामीणों को ठूंस ठूंस कर भर कर ले जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर नंदकठ्ठी से जेवरा के बीच पेड़ से जा टकराई जिससे ऑटो में बैठे सभी यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना में ऑटो चालक की लापरवाही सामने आ रही है जिसने क्षमता से अधिक यात्रियों को अपने ऑटो में बैठा लिया था और अपनी ऑटो नियंत्रित नहीं कर पाया। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान घायल मरीजो को एक्सरे विभाग कराने के लिए कहा गया था लेकीन मौके पर एक्सरे विभाग बंद था और मरीज लाइन लगा कर घंटा भर बैठ कर इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद एक्सरे विभाग के कर्मचारी पहुंचे और घायलों के इलाज में तेजी आई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...