“पापा को दिल का दौरा पड़ा है, जल्दी घर आओं,” प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया, फिर परिजनों ने मारपीट कर काट दिया प्राइवेट पार्ट

“पापा को दिल का दौरा पड़ा है, जल्दी घर आओं

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से दर्दनाक मामला समाने आया है। यहां नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके में एक युवक के साथ मारपीट के बाद उसका नाजुक अंग को काट दिया। वहीं, इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में उस घायल युवक को इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज चल रही है।

घरवालों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट
जानकारी के मुताबिक, युवक का उसी इलाके की एक युवती से प्रेम है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इसी दौरान युवती के घरवालों ने उस युवक को पकड़ लिया।

इसके बाद पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और हाथ की अंगुली और नाजुक अंग को काट दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि युवक की स्थिति फिलहाल ठीक है।

मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई
अब इस मामले में पीड़ित युवक के पिता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसी इलाके की एक युवती के घरवालों पर मारपीट कर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आवेदन में कहा कि युवती द्वारा उनके बेटे को कॉल कर बुलाया गया। उसके द्वारा बताया गया कि पिता का दिल का दौरा पड़ गया है। डॉक्टर के पास जाना है और जल्दी आओ। इसके बाद युवक जब वहां पहुंचा तो युवती के घरवालों ने मारपीट कर नाजुक अंग को काट दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...

बालोद एसिड अटैक का खुलासा : प्रेमी ने दोस्त...

बालोद। बालोद शहर में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर हुए एसिड अटैक की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया...