पुरे भिलाई में गरबा की जबरदस्त धूम: शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा शारदा विद्यालय में गरबा नाईट का आयोजन… रंग-बिरंगें कपड़ों में पहुंचे टीचर्स और स्टाफ जमकर झूमें; देखिए तस्वीरें

भिलाई। मिनी इंडिया भिलाई में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक खास आयोजन किया गया। शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शारदा विद्यालय वैशाली नगर भिलाई के सुसज्जित प्रांगण में गरबा नृत्य का कार्यक्रम रखा गया। दिन भर के दायित्वों के निर्वाह में बोझिल होते जीवन में उमंग भरने हेतु स्कूल मैनेजमेंट द्वारा शुक्रवार को जिसमें ग्रुप द्वारा संचालित सभी स्कूलों शकुन्तला विद्यालय रामनगर, शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर एवं शारदा विद्यालय वैशाली नगर के शिक्षक रंग-बिरंगें आकर्षक परिधान में उपस्थित हुए।

आरती के पश्चात गरबा पण्डाल में वैशाली नगर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बंगाली गेटप में धूनानाच से माता की स्तुति की तत्पश्चात् तीनों शाखा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी टोली में गरबा-डाड़िया के ताल पर जमकर झूमें। संकोच खाते मन में उत्साह भरते के लिए इस कार्यक्रम को प्रतियोगिता का रूप दिया गया, जिसमें शारदा विद्यालय रिसाली की एकता वर्मा 3100/- के पुरस्कार के साथ प्रथम स्थान पर शकुन्तला विद्यालय रामनगर नगर से स्मृति यादव 2100/- द्वितीय पुरस्कार, शारदा विद्यालय वैशाली नगर तृतीय स्थान पर कविता यादव 1100, की विजेता टीम बनी।उल्लास के माहौल में जोश भरते हुए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि ‘हम सब अपनी रोजगारी जिन्दगी में इतने उलझ जाते है कि उसमें उत्सव भी मात्र एक लीक बनकर रह जाता है, इस स्थिति से उबरकर शिक्षक उल्लासित हो इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया । इसमें प्रतियोगिता की राशि व जीत-हार कोई मायने नहीं रखता ।”

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार (शकुन्तला विद्यालय), मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, प्राचार्य सुतापा सरकार (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), जारती मेहरा प्राचार्य (शकुन्तला विद्यालय क्र–2), उपप्राचार्य जी रंजना कुमार, अनिता नायर, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सुनीता सक्सेना, अनामिका राय सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, रेन्जिनी एम आर रिंकू कुदेशिया एंव सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, राजेश वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा, सुभाष पासवान, एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लिया यह आयोजन पूर्ण हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...