भिलाई में राजनितिक खेला! पूर्व विधायक प्रत्याशी समेत क्रांति सेना के कार्यकर्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ… विधायक देवेंद्र यादव ने दिलाई सदस्य्ता

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच भिलाई नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रांति सेना के कई पदाधिकारी और सतनामी समाज की वरिष्ठ नेत्री सहित कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पर सभी ने विश्वास जताया और वे कांग्रेस में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने कहां की विधायक यादव की मेहनत, भिलाई के विकास और जनता के हित के लिए उनके लगन, उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कांग्रेस की जन हितैसी योजनाओं, सीएम भूपेश बघेल के विकास को गति देने वालो योजनाओं और उनके 5 साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर सब ने कांग्रेस ज्वाइन किया है।

आप को बता दे कि सतनामी समाज वरिष्ठ नेत्री समाज सेविका रामप्यारी भारती, बिंदु दिवाकर, सीमा कुर्रे, संतोष भारती, अहिल्या बंजारे, सौरभ अग्रवाल, बल्लू बंधे और अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए। जिनका विधायक यादव ने और पूरे कांग्रेस परिवार से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर सब को विधिवत प्रवेश करवाया। इसी के साथ ही छावनी क्रांति सेना संगठन के शुभम वर्मा, राहुल वर्मा, विकास वर्मा, दीप सोनी, सुमित दुबे, देवेंद्र पटेल, हिमांशु साहू, हिरेंद्र वर्मा, मनीष यादव, आदि लोगों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...