दुर्ग में CM भूपेश, गृहमंत्री साहू समेत कांग्रेस के सभी 6 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन; देखिये तस्वीरें

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। दुर्ग जिले में CM भूपेश बघेल समेत जिले के सभी 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन प्रत्याशी के रूप में दुर्ग निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम के नामांकन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने नामांकन से पहले अपने राजनीतिक गुरु दाऊ वासुदेव चन्द्राकर को याद किया। उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर दुर्ग में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिये रवाना हुए। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में बिलासपुर, जालबांधा व अन्य जगहों में शामिल होंगे।

पार्टी के सामूहिक नामांकन के दौरान पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से अरुण वोरा, भिलाई से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर और अहिरवारा विधानसभा से महापौर निर्मल कोसरे अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि इन सभी लोगों ने अपना नामांकन पत्र पहले ही दाखिल कर दिया है। सोमवार को पार्टी की तरफ से सामूहिक नामांकन रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...