दुर्ग ग्रामीण में कमल खिलाने ललित संग कार्यकर्ता बहा रहे पसीना: उतई मंडल के गांवों में सुबह से लेकर रात तक प्रचार… BJP प्रत्याशी ललित बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला; देखिए प्रचार की तस्वीरें

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर अपने प्रचार में पूरा दम खम झोक रहे है। इसी के साथ उनके कार्यकर्त्ता भी जमकर पसीना बहा रहे है। इस दौरान चंद्राकर ने कहा- क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में हुआ, कांग्रेस राज में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उत्तई भाजपा मंडल के गांवों में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने प्रचार के दौरान सभी वर्ग के लोगों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और विकास यात्रा की गाथा, प्रदेश के पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में लिखी है, 15 वर्षों तक जब तक भाजपा की सरकार प्रदेश में रहा तब तक विकास की गंगा बहती रही। किन्तु भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने केवल घोषणाएं की एक भी नई योजनाएं लागू नहीं किया बल्कि भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यो की स्वीकृति को अपना उपलब्धियों बताकर वाहवाही लूट रहा है। किन्तु इन सब कृत्यों को विधान सभा क्षेत्र ग्रामीण के लोग अब जान चुके है, अब यह कहने लगे है कि ” अब नहीं सहिबो बदल के राइबो”।

भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने बुधवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क उतई भाजपा मंडल में अभियान के दौरान जन संवाद में मतदाताओ ने उनका समर्थन किया तथा कमल फूल में बटन दबाने का वादा किया। चंद्राकार ने अपने जनसंपर्क अभीयान की शुरुआत ग्राम खोपली बाजार चौक से किया। उन्होंने डिहीपारा, काशीडीह, चिरपोटी कतरो मतरोडीह बोरगारका करगाडीह गुडी चौक में सघन जनसंपर्क कर लोगों से आर्थिवाद लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार उन गांवों में पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, अभिवादन स्वीकार कर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि “भाजपा ने मुझे आपके क्षेत्र लिए सेवा करने के लिए प्रत्याशी चयन किया। आपका आशिवदि मुझे नई जवाबदारी सौंपेगा, जिसे और उस जवाबदारी को पुरी ईमानदारी के साथ निभाऊंग।”

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत उतई मंडल के ग्राम काशीडीह एवं घुघसीडीह में जनसंपर्क के दौरान देवतुल्य सम्माननीय मतदाताओं से मुलाकात कर कमल छाप में बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मति माया बेलचंदन थानूराम साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मंशाराम भारती, देवेंद्र भारती, जग्गनाथ भारती, धनजंय भारती , चिंताराम बघेल , संतोष सपहा , जयपाल ठाकुर, गोविंद ओझा फूलचंद यादव , संतोष यादव , अश्वनी बघेल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। रिसाली के युवा समाज सेवक पप्पू यादव व विककी यादव ने भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर सोनुराम सिह, पुरेन्द्र साहू, परमेश्वर महिलांग अमन शर्मा,किशोर ठाकुर सहित अन्य भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...