CG चुनाव से पहले नक्सल घटना: नक्सलियों ने की 3 ग्रामीणों की हत्या, अपहरण कर वारदात को दिए अंजाम

कांकेर। छत्तीसगढ़ में चुनाव के ठीक पहले कांकेर से बड़ी नक्सली घटना की खबर है। देर रात नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी और लाश को गांव में ही फेंक दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। सूचना है कि मुखबिर बताकर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले ग्रामीणों को घर से नक्सली उठाकर ले गये थे। जिसके बाद अब उनकी हत्या कर दी गयी।

मारे गए ग्रामीणों के नाम कुल्ले कतलामी (35), मनोज कोवाची (22) और डुग्गे कोवाची (27) हैं। सभी मृतक निवासी मोरखंडी थाना छोट बेठिया पखांजूर के रहने वाले हैं। शव की सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और फिर शव को ट्रैकर में लादकर छोटे बेठिया थाना पहुंचे। पुलिस के मुताबिक दिनांक 1-2 नवंबर की दरमियानी रात जिला कांकेर थाना छोटबेटिया के महाराष्ट्र सीमा से लगे गाँव मोरखंडी में ग्रामीणों की हत्या की सूचना मिली थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...