रूआबांधा बस्ती क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, छाया पार्षद समेत सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन: भाजपा प्रत्याशी चन्द्राकर और बेलचंदन ने भाजपा का गमछा पहनाकर फूलों से किया स्वागत

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी जोर आजमाइश लगा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के युवा छाया पार्षद विश्वजीत सिंह, वरिष्ठ नेता बिब्बू दत्त शर्मा ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ रिसाली, रूआंबांधा बस्ती क्षेत्र के लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस नव प्रवेशी कार्यकताओं का भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर व चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर व फूलों से स्वागत किया। विष्णु दत्त शर्मा पूर्व मे निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रहे है। विश्वजीत सिंह युवा छाया पार्षद हैं। उनके साथ तामेश साहू, सुखेंद्र कोठल, घनश्याम साहू, योगेश वर्मा, पीयूष लहरे, कुलेश्वर साहू, वेणु देशमुख भाजपा की सदस्यता ली है।

एक दिन पूर्व ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समक्ष ग्राम चिरपोटि व मचादुर कें सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। जनसंपर्क की शुरुआत रुआबांधा बस्ती से हनुमान मंदिर में पूजापाठ करके किया गया। रुआबांधा सेक्टर, एच.ए.सी. एल. रुआबांधा, माया नगर, मैत्रीकुंज, प्रगति नगर मे जनसंपर्क कर मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया व कमल फूल मे बटन दबाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रिसाली रूआबंधा बस्ती के सौ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता , कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर ने सभी का किया स्वागत किया।

इस अवसर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, जिला मंत्री रोहित साहू, योगेंद्र पांडे, कंचन सिंह, विधि यादव, मनोहर देवांगन, दशरथ साहू, महामंत्री राजू जंघेल, पंचराम साहू, बाबूलाल साहू, नरेंद्र निर्मलकर, रमा साहू, माया यादव, शैलेन्द्र साहू, ममता नवीन सिन्हा, नागेंद्र, प्रवीण राजपूत, अनुपम साहू, मुकेश पांडे, रंग बहादूर सिंह, अजित चौधरी रणविजय सिंह, गरीबा धुरा, बसंती साहू, करुणा यादव, कमला टंडन, अंजू यादव आदि कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...