पाटन “विजय” करने ग्राउंड में उतरीं सांसद बघेल की धर्मपत्नी और बेटी… लोगों से मुलाकात कर मांगा आशीर्वाद

पाटन। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हाई प्रोफाइल सीट पाटन में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का प्रचार जोरो पर है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल गांव-गांव जाकर जन आशीर्वाद मांग कर समर्थन जुटा रहे है। रोजाना अलग-अलग गांव में बैठक तथा सभा ले रहे है। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार में सांसद की धर्मपत्नि रजनी बघेल और उनकी बेटी प्रतीक्षा बघेल पाटन की विभिन्न गांव पहुंचे जंहा उनके द्वारा भंसूली, औंरी, धमना, रीवागहन, अरमरी, उमरपोटी, आगेसरा, गातापार, बेल्हारी, नवागांव, जरवाय बोरेंदा, कौही, असोगा,डिड़ाभाठा,औसर, करेला में सघन जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान सांसद विजय बघेल के पुरे परिवार गांव-गांव जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट मांगा गया। सांसद के पत्नि व बेटी ने ग्रामीणों के बीच जाकर कहा- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने दूध दही की नदियां बहाने का जूठा वादा करने वाले आज गांव-गांव में शराब की नदियां बहा रही है। गांव में अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रहा है। भ्रष्ट कांग्रेस सरकार घोटाले पे घोटाले कर रही है। गौठान के नाम पर गोबर घोटाला, नौकरी के नाम पर घोटाला, इनकी सरकार की कोई गरंटी नही है।

प्रतीक्षा बघेल ने बताया की, आज हमारी पार्टी की जन घोषणा पत्र आया है। जिसमें मोदी की गारंटी है। युवाओं की लिये एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। किसान भाइयों के लिए 3100₹ समर्थन मूल्य, साथ ही 21 क्विंटल धान की खरीदी का वादा किया है। भूमिहीन मजदूरों को अब 10 हजार रूपये सलाना मिलेगा। दीदी महतारीयों की लिये 12 हजार रूपये दिये जायेंगे। गरीब महिलाओं की लिये 500₹ में अब सिलेंडर मिलेगा। धान खरीदी की राशि एकमुस्त दिये जायेंगे। आयुष्मान भारत योजना की तहत अब गरीबों को 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। गरीबों के हित में ऐसे कई बिन्दुओं को लेकर जन घोषणा पत्र बनाया गया है।

इस अवसर पर लालेश्वर साहू, रजनी बघेल, प्रतीक्षा बघेल, अनंत उपाध्याय,रामेश्वरी परगनिया, खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकर राजू निषाद, उषा महिलांग, रेखराम साहू, मयाराम साहू, निर्मला यादव, नारद साहू, मनीष चंद्राकर, खेमलाल देशलहरे, मंजूलता अंगारे, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, नरेश केला, निशा सोनी, रानी बंछोर, सीता देवांगन,सहित नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...