ब्रेकिंग: ED की एक और बड़ी कार्रवाई; महादेव सट्टा ऐप मामले में भिलाई से कांस्टेबल को किया गिरफ्तार… कोर्ट ने 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा… कल ही छापेमारी में मिले थे करोड़ों रुपए कैश

दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने एक और कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस में पदस्थ कांस्टेबल भीम यादव को गिरफ्तार किया है। भीम यादव पर दुबई में हुई सटोरियों की सक्सेस पार्टी में शामिल होना और सटोरियों का साथ देने का आरोप है। ईडी ने आरक्षक भीम यादव और बप्पा दास को रायपुर कोर्ट में पेश कर 7 दिनों की रिमांड मांगी। वहीं विशेष अदालत ने 7 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है। अब अगली सुनवाई 10 नवम्बर को होगी। शुक्रवार शाम 5 बजे ED की टीम दोनों आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची।

बताया जा रहा है की आरक्षक भीम दुबई में हुई सटोरियों की सक्सेस पार्टी में भीम यादव शामिल हुआ था। इस पार्टी में बड़े बड़े सटोरी शामिल हुए थे। फिलहाल भीम यादव ED की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी को ऑनलाइन गेम से जुड़े कुछ लोगों की सूचना मिली थी। इस सूचना पर ईडी की टीम 2 नवम्बर गुरुवार को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड ब्लाक नंबर-15 क्वाटर नंबर-17 में पहुंची थी। ईडी की कार्रवाई में ड्राइवर असीम उर्फ बप्पा दास के घर के दीवान, अलमारी से 500-200 के नोट बड़ी संख्या में मिले थे। ED ने नोट गिनने के लिए बैंक से मशीन मंगवाई थी।

इसके पहले ED ने असीम को रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। आरोपी से मिले इनपुट के बाद ईडी की टीम असीम के घर भिलाई पहुंची थी। घर से बड़ी मात्रा में रकमजब्त की गई थी। फिलहाल इस मामले में भी जांच जारी है और बताया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मार कार्रवाई के दौरान जब नोट जब्त किए तो इतनी बड़ी रकम गिनना संभव नहीं था। लिहाजा टीम ने SBI हाउसिंग बोर्ड ब्रांच से नोट गिनने की मशीन मंगवाई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...