दुर्ग में मोदी की सभा में भिलाई से शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता: पार्षदों को भी मिली जिम्मेदारी, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा- हमारी पूरी तैयारी, घोषणा पत्र से बदल गया माहौल

भिलाई। दुर्ग में कल 4 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में उनकी सभा होगी। इस सभा के लिए भाजपाइयों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि पार्षदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्षद अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ता और जनमानस को लेकर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त माहौल है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि इस साल चुनाव में मोदी की सभा से माहौल बदल जाएगा। लोगों ने ठान लिया है कि ऐ दारी कमल खिलाना है।

दया सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता बनी हुई है। हमारे सभी भाजपा पार्षद ग्राउंड में उतरकर काम कर रहे हैं। इसका परिणाम आने वाले 3 दिसंबर को देखने को मिलेगा। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने यह भी कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इससे छत्तीसगढ़ का माहौल बदल गया है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर घोषणापत्र जारी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...