भिलाई में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का विश्वास यात्रा लगातार जारी: MLA ने कहा – मतदाताओं का मिल रहा भारी समर्थन, जनता का भरोसा नहीं जीत सकती भाजपा

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक, जनता के दिलों में राज करने वाले युवा नेता और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी विधायक देवेंद्र यादव आज सेक्टर, 8 सेक्टर 1, सेक्टर 9, सेक्टर 7 और वार्ड 49 में ने विश्वास यात्रा निकाले। जहां उनकी यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उनके मिलने के लिए हजारों की संख्या में बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें और हजारों की संख्या में युवा व बच्चे भी शामिल हुए। कई जगह पर विधायक का लोगों ने स्वागत किया। पुष्प अर्पित किए और विजय तिलक लगाकर आरती उतार कर माताओं और बहनों ने विधायक यादव को जीत का आशीर्वाद ​दिया। सुबह जब सेक्टर 8 में यात्रा निकाली ​गई तो पूरा सेक्टर 8 विधायक यादव के साथ पूरे विश्वास के साथ खड़ा रहा।

इस ​अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि जनता की प्रेम और विश्वास ही हमारी असली पूंजी है। भाजपाई जो अबतक हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के योजनाओं की बूराई कर रहे थे और अब तक चुनाव आया तो हमारे नेता की योजनाओं को ही कॉपी पेस्ट करके अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिए है। ठीक है, जिसे जो काम आता है। वह वही करेगा। योजनाओं को कॉपी पेस्ट तो भाजपा कर ली है लेकिन जनता ​के प्रति सच्ची श्रद्धा, प्रदेश के विकास के लिए निष्ठा और कर्मठता, वो इच्छा शक्ति कहा से लाएंगे।

जनता को लूभाने संकलप पत्र तो जारी कर लिए पर जनता के जिलो में भरोसा नहीं ला पाएंगे। क्योकि जो किसान, युवा, माताएं बहनों ने 15 साल भाजपा को अपना अमूल्य वोट दिया। उस भाजपा ने 15 साल में ना ही कर्ज माफी की, ना ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हे रोजगार देने कोई प्रयास नहीं किया। शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए कोई पहल नहीं की और अब जब कांग्रेस सरकार प्रदेश हित में किसान, युवा, महिलाओं के हित में काम कर रही है। तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। पर चिंता की बात नहीं है। जनता को भूपेश पर पूरा भरोसा है और जनता के आशीर्वाद से फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। और हम ​इस बार केजी से लेकी पीजी तक एजुकेशन पूरी तरह से फ्री कर देंगे। मतलब अब गरीब का बच्चा भी डॉक्टर और इजीनियरिंग बन सकेंगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...