बड़ी खबर: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या… चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या

नारायणपुर। चुनाव के ठीक पहले एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। भाजपा नेता की हत्या कर दी गयी है। चुनाव के दौरान भाजपा नेता की हत्या की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले भी एक भाजपा नेता की हत्या की गयी थी। जानकारी के मुताबिक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है।

मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर जिला भाजपा के उपाअध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, कौशलनार के पास नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली। रतन दुबे परिवहन संघ के जिला अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि वे घटना के वक्त कौशलनार बाजार में भाजपा का प्रचार करने गए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस एवं सुरक्षा बल रवाना किया। दल ने घटनास्थल से मृतक के शव को अपने लेकर जिला मुख्यालय नारायणपुर के जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। स्व. दुबे का शव नारायणपुर पहुंचने पर उनके करीबी नेताओं के आखों से आंसू फूट पड़े। वहीं बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतन दुबे जिंदाबाद और नक्सली मुर्दाबाद के नारे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...