अहिवारा विधानसभा में भाजपा और समाज प्रमुखों की बैठक संपन्न: बीजेपी प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को समर्थन देने का दिए आश्वासन

अहिवारा। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा विधानसभा द्वारा समाज प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व समाज के प्रमुखों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर भाजपा का समर्थन कर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समाज जनो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने भाजपा का समर्थन कर कमल छाप को विजयी बनाने का समर्थन दिया।

इस अवसर पर अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, अहिवारा विधानसभा के चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, खिलावन साहू, सुषमा जेठानी, राधेश्याम वर्मा, वरिष्ठ नेतागण, जिसमें साहू समाज, कुर्मी समाज, यादव समाज, देवांगन समाज, मेहर समाज, सतनामी समाज, ब्राह्मण समाज, जैन समाज एवं अन्य समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...

पुलिस कस्टडी में मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने...

बिलासपुर। बिलासपुर में श्रवण सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले...

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...