ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में असीम दास और सस्पेंडेड कांस्टेबल भीम सिंह को ED ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश… 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजे गए जेल

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में ED ने आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में असीम दास और सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल भीम सिंह को पेश किया। अदोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अब दोनों 24 नवंबर तक जेल में रहेंगे। बताया जा रहा है कि, कोर्ट में पेशी के दौरान ED ने ही 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग की थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। 2 नवंबर को ईडी ने असीम दास से 5 करोड़ 39 लाख रुपए बरामद करने के बाद उसे रायपुर से गिरफ्तार किया था। उसके साथी कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव को भी ED ने 3 नवंबर की शाम 5 बजे रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था।

दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट की माने तो, असीम दास और कांस्टेबल भीम सिंह के वकील शोएब अल्वी ने बताया कि असीम दास ने कोर्ट में कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है। बिना बताए उसके साइन लिए गए। असीम ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है और अंग्रेजी नहीं आती है लेकिन अंग्रेजी में लिखे स्टेटमेंट में जबरन साइन कराया गया है। असीम ने कोर्ट में बताया कि वो शुभम सोनी को बस जनता था। साथ ही उसके पुराने परिचित को भी जानता है। शुभम सोनी ने उसे कंस्ट्रक्शन काम के लिए पैसे दिए और उसे पैसे रखने के लिए कहा था। असीम और भीम सिंह के वकील ने न्यायिक रिमांड पर आपत्ति भी जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...