राष्ट्रीय साहसिक कैंप के लिए वैशाली नगर कॉलेज से डॉ. चांदनी मरकाम और तन्नू प्रिया साव का चयन; हिमाचल प्रदेश होगा शिविर का आयोजन… प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं

भिलाई। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा आयोजित साहसिक शिविर 27 नवंबर 2023 से 6 दिसंबर 2023 तक पोंग डैम हिमाचल प्रदेश में किया जाना है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से एक कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों का चयन होना था जिसमें इंदिरा गांधी शास स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ चांदनी मरकाम एवं इकाई दो कि स्वयं सेविका तन्नू प्रिया साव बीकॉम तृतीय वर्ष का चयन हुआ है। वैशाली नगर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय स्तर पर साहसिक शिविर में चयन होने पर कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेविका को बधाई एवं शुभकामना देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...