दुर्ग SSP गर्ग ने ली क्राइम मीटिंग: जिले के सभी पुलिस अधिकारीयों और TI-SI को पेंडिंग क्राइम को सुलझाने दिए निर्देश… ‘प्रिवेंटिंग पुलिसिंग’ पर दिया जोर, महिलाओं और नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों को लेकर खास निर्देश

दुर्ग -भिलाई। दुर्ग SSP राम गोपाल गर्ग (IPS) ने गुरुवार को राजपत्रित अधिकारीयों समेत थाना/चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग शुरुवात 3 बजे से हुई। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई के सभागार में क्राइम मीटिंग शाम 6 बजे के आस पास संपन्न हुई। जिले में क्राइम कण्ट्रोल को लेकर कई घंटे मीटिंग में चर्चा हुई। अपराध को कम करने ‘प्रिवेंटिंग पुलिसिंग’ पर कार्य करने के लिए SSP ने जोर दिया है।

मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू मीता पवार सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी सम्मीलित हुए, बैठक में थाना/चौकी के लंबित अपराध एवं अन्य विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

मीटिंग में समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक में प्रभारियों से आंकड़े लिए गए। आंकड़े के हिसाब से पेंडिंग अपराध के प्रतिशत में कमी लाकर अपराध नियंत्रण करने के लिए बेहतर पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं और नाबालिगों की गुमशुदगी के मामलों में पुलिस टीम को फौरन कार्रवाई करने और लापता युवतियों की तलाश करने के लिए तत्काल एक्शन लेने के लिए भी कहा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...