छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम: मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी… इन क्षेत्रों में बरसेंगे बादल, जानिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की आशंका है। आने वाले 24 घंटे में बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसका असर रायपुर और दुर्ग संभाग में भी दिख सकता है। रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा की माने तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

जिलों में पिछले तीस वर्षों के औसत तापमान में से अधिकतम तापमान दो डिग्री तक ज्यादा है। इसमें पेंड्रा रोड, अंबिकापुर और दुर्ग में दो डिग्री से ज्यादा, जबकि जगदलपुर और रायपुर में तापमान औसत से एक डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर 23 और 24 नवंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में हल्के बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...