भिलाई में होगा स्टेट लेवल रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप: पुरुष-महिला से लेकर बालक-बालिका के होंगे मुकाबले… नेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा प्लेयर्स का सिलेक्शन; जानिए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई में राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप होने वाला है। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा तीसरी राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप 2023-24 के आयोजन 9 व 10 दिसंबर तक भिलाई में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप में सीनियर (पुरुष एवं महिला) U-23 (पुरुष) जूनियर (बालक एवं बालिका), सबजूनियर (बालक एवं बालिका) तथा यूथ (बालक एवं बालिका) के मुकाबले खेले जाएंगे। उक्त प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के महासचिव वीआर चन्नावार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2023 है। प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीयन फॉर्म के साथ राइडर लाइसेंस फीस Rs.300/- जमा करना होगा। पंजीयन एवं प्रवेश शुल्क, निःशुल्क है। पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रतियोगिता वाले दिन 9 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे के पहले स्टेशन मरौदा रोड (छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के सामने) उपस्थित होना है।

प्रतियोगिता का आरंभ सुबह 6 बजे से होगा। ऑनलाईन एंट्री के लिए http://forms.gle/T6nmRnVBrpjdA1G28 लिंक में क्लिक करें एवं राइडर लाइसेंस फीस लिंक के अन्दर दिये गये QR CODE के माध्यम से जमा कर सकते हैं। महासचिव चन्नावर ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी 28 से 31 दिसंबर 2023 तक विजयापुर (कर्नाटका) में आयोजित होने वाली 28वीं सीनियर (पुरूष एवं महिला) U-23 (पुरुष) जूनियर (बालक एवं बालिका) सबजूनियर (बालक एवं बालिका) तथा यूथ (बालक एवं बालिका) राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2023–24 में भाग लेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए वीआर चन्नावार महासचिव साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ (मोबाइल नंबर 9993682810 ) तथा प्रिंस कुमार सिंह मोबाइल नंबर (84489 14657) से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...