दिल दहला देने वाला Video: 50-60 बार नाबालिग को चाकू से गोदा… मर्डर करने के बाद आरोपी मनाने लगा जश्न… मृतक का पैसा लूटकर खा रहा था बिरयानी, पुलिस ने पकड़ा, देखिए वीडियो

दिल दहला देने वाला Video

क्राइम डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में दो तीन दिन पहले एक नाबालिग युवक की हत्या के मामले में अब एक-एककर सूचनाएं छनकर सामने आने लगी हैं. इस मामले में सूचना​ मिलने के बाद जब बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह मृतक के जेब से लूटे पैसे से बिरयानी खा रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सिलसिलेबार तरीके से सब कुछ बता दिया. ये भी बताया​ कि वो इससे पहले भी तीन लोगों की हत्या कर चुका है.

पुलिस अदालत से करेगी ये अपील
वेकलम कॉलोनी हत्या के इस मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, “अपराध करने के बाद भी वह गिरफ्तारी से पहले घंटों तक बिना किसी डर के इलाके में घूमता रहा और एक स्टॉल पर खाना (बिरयानी) खा रहा था.” इस मामले में पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इसे दुर्लभतम मामला माना जाए और आरोपी, जो किशोर है, को कड़ी सजा दी जाए.

वायरल वीडियो दिल को दहलाने वाला
इस बीच किशोर पर 50 से 60 बार चाकू से वार करने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद गुरुवार को परेशान करने वाले दृश्य सामने आए, जिसमें आरोपी उसके मृत शरीर पर नाचते हुए, इस जघन्य कृत्य का “जश्‍न” मना रहा है.
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नाबालिग को शव को एक संकरी गली में घसीटते और उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए पीड़ित की गर्दन पर बार-बार चाकू मारते देखा जा सकता है. वह बेजान शरीर के सिर पर कई बार लात भी मारता दिखा है.

https://twitter.com/AG_Journalist/status/1727565703484785139?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1727565703484785139%7Ctwgr%5E1994dc6f203a84c65053fd4965a5bdffc91f5523%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fdelhi-ncr%2Fdelhi-horror-killing-accuses-a-history-sheeter-when-arrested-by-delhi-police-he-was-eating-biryani-with-looted-money-2544210

डीसीपी ने बताई हत्या की वजह
यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में हुई. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा, “नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है.” डीसीपी ने कहा, “हत्या के पीछे का कारण लूटपाट थी. आरोपी लड़के ने पहले उसका गला दबाया और जब वह बेहोश हो गया, तो उसने 350 रुपये लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया.” उन्होंने कहा, “लहूलुहान लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.” इस बीच मारे गए लड़के की मां ने अपने मृत बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हित में बड़ा और दूरगामी फैसला लेते हुए साड़ी की...