दुर्ग कलेक्टर मीणा की बड़ी कार्रवाई: राजनीतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल कर्मचारी को किया निलंबित

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने राजनीतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में पदस्थ सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्लोगन के तर्ज पर वाटसअप गु्रप में स्लोगन डाले जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच में पुष्टि की गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने से दण्डनीय है। निर्वाचन कर्तव्य के दौरान उनके इस कृत्य पर श्री वर्मा को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 20क तथा सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सहायक लेखापाल रोहित कुमार वर्मा का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मुख्यालय दुर्ग होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...