तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे छत्तीसगढ़ के नेता… PCC महामंत्री सुबोध हरितवाल बनाए गए AICC ऑब्जर्वर… लिस्ट में 10 नेताओं का नाम शामिल, देखिये

तेलंगाना चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल को तेलंगाना चुनाव में AICC ऑब्जर्वर बनाया गया है। सुबोध को जुबली हिल्स विधानसभा के लिए AICC आब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद अजहरुद्दीन (पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान) और जुबली हिल्स से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

इस अवसर पर सुबोध हरितवाल ने कहा की पार्टी संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसे पूरी ऊर्जा के साथ निभाते हुए कार्य करने का प्रयास करूंगा । साथ ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल और मानिकराव ठाकरे जी का आभार व्यक्त किया।
तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव मतदान होगा। इस चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां लगातार अपने चुनाव प्रचार को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए देश भर से कुल 10 नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है, जिसमें घौसयूद्दीन को अदिलाबड्स, रफीक, मो खुर्रम को महबुब नगर, फिरोज खान को जाहिरा बाद, फज़ल खान को मुशीराबाद, सुबोध को जुबली हिल्स, वासुदेव मूर्ति को वॉर रूम, वसंथ कविता जादचेरला, अन्जेनेयालू को नामपल्ली और जॉन वेस्ली को ज़हिराबाद का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...