BJP नेता दया सिंह का दावा: 3 दिसंबर को CG में खिलेगा कमल, सरकार बनते ही होंगे ये काम…

भिलाई। भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि आगामी 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कमल खिल जाएगा और भाजपा की सरकार बन जाएगी। लोगों ने जनादेश दे दिया है। लोग मोदी जी के साथ भाजपा को चुन लिए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर लोगों ने फिर से भाजपा को चुना है। 3 दिसंबर को दुर्ग जिले की सभी सीटों और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

दया सिंह ने कहा कि भाजपा ने वादा किया है कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला के खाते में 12000 रुपए सालाना दिया जाएगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। युवाओं के लिए नौकरी की राह आसान हो जाएगी। सीजीपीएससी में हुए घोटाले की जांच होगी। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की पैदावार मिलेगी। इसके अलावा किसान भाइयों को एकमुश्त राशि का भुगतान हो जाएगा। इससे किसान समृद्ध हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...