IPS ऑफिसर के माता-पिता समेत 3 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त हाईवा ने कार को ठोका… भिलाई में यहां रहता था परिवार

दुर्ग। दुर्ग जिले से इस वक्त की बदीव खबर सामने आ रही हैं। IPS ऑफिसर के माता-पिता और नानी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई हैं।परिवार की पहचान भिलाई स्मृति नगर निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, 60 वर्षीय पत्नी श्यान्ति और श्यान्ति की बुजुर्ग माता की मौत हुई है। तीनों के शव को भिलाई के लाल बहादुर सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया।

ये भीषण सड़क हादसा अहिवारा मार्ग में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवा ने स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों को ठोकर मारी, जिससे कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा हैं की हाईवा टिप्पर को जामुल पुलिस ने जब्त कर लिया है। ड्राइवर घटना के बाद से फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। यह घटना तब हुई जब तीनों मृतक अपनी कार से बेरला से अपने घर स्मृति नगर भिलाई लौट रहे थे।

जानकारी मिल रही है की बुजुर्ग दंपती की बेटी पीडी नित्या जम्मू कश्मीर में IPS अफसर हैं। वें लद्दाख में SSP हैं। बेटा मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। बुजुर्ग दंपत्ति और वृद्ध महिला सभी बेरला से अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे। आंवला नवमी के अवसर पर उन्हें भोज के लिए आमंत्रित किया गया था। वापस घर भिलाई आने के दौरान जामुल की ओर से आ रही हाईवा ने खेदामारा चौक पर कार को जबरदस्त ठोकर मारा। इस घटना में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, IPS बेटी को इस हादसे की सूचना पड़ोसियों ने दी है। भावुक होकर IPS बेटी भी देर रात फ्लाइट से भिलाई पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...