विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने लगाई लाखों की शर्त; सोशल मीडिया पर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर ने लिखा- कांग्रेस जीती तो देंगे 2 लाख… सुबोध बोले- BJP जीती तो 2.5 लाख दूंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसदभा चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को सामने आने वाला है। उसके पहले राजनितिक बहस भी जारी है। इसी कड़ी में हार-जीत के दावों को लेकर अलग-अलग पार्टी के नेताओं के बीच भी शर्त का दौर चल पड़ा है। भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुबोध हरितवाल को चुनौती दी है।

भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “X” पर चुनौती देते हुए लिखा कि “कुछ ही दिन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। भय, भूख, भ्रष्टाचार समाप्त। पुरखों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे, सुशासन लाएंगे। सुबोध हरितवाल को अगर कोई संदेह हो, तो 2 लाख की शर्त लगा लीजिए। कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है।”

वहीं इसके जवाब में कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल ने चुनौती स्वीकार करते हुए जवाब में कहा कि ”आपकी चुनौती स्वीकार है। कमीशनबाज भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता कभी मौका नहीं देगी। शर्त की एक और शर्त है कि मैं जीता तो 2 लाख लूंगा, लेकिन अगर आप जीते तो 2.5 लाख दूंगा, ये वादा रहा। भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...