दुर्ग के ढाबा में चाकूबाजी: चुनाव परिणाम के बाद युवा कांग्रेस नेता पर हमला… भाजपा नेताओं पर कमेंट से उपजा विवाद, झगडे में आरोपी ने चाकू से किया वार, आरोपी अरेस्ट

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद दुर्ग में चाकूबाजी का मामला सामने आ रहा है। 3 दिसंबर को रिजल्ट के बाद भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने युवा कांग्रेस नेता पलाश लिमेष अपने साथियों के साथ ढाबा पहुंचा था। बताया जा रहा है की वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश रविवार देर शाम जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। इसी दौरान विवाद में चाकूबाजी हुई और युवक घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि, खाना खाने के दौरान पलाश अपने साथियों के साथ देवेंद्र यादव के विधानसभा चुनाव जीतने की खुशी मना रहा था। इस दौरान वो भाजपा नेताओं पर कमेंट कर हंस रहा था। उसकी हंसी और बार बार चुनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा करना वहां पर बैठे विक्की सिंह को काफी बुरा लगा। उसने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने के लिए कहा। मिली जानकारी के अनुसार, जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वो उनसे झगड़ा करने लगा। यह देख पलाश उससे उलझ गया। इसी दौरान विक्की सिंह ने अपने पास रखे चाकू से पलाश के पेट में कई वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और विक्की सिंह भाग गया। हमले के बाद दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

आरोपी विक्की सिंह

युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। SSP दुर्ग गर्ग ने कई टीमों का गठन कर आरोपी विक्की सिंह की तलाश करवाई। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म करना स्वीकार किया। चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घायल पलाश लिमेश

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...