कब होगा छत्तीसगढ़ में CM का फैसला? विधायक दल की बैठक में होगा मुख्यमंत्री का नाम तय… जल्द पर्यवेक्षक की होगी नियुक्ति; जानिए कौन-कौन रेस में शामिल?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद अब सबसे बड़ा ये सवाल है की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? CM फेस की रेस में रमन सिंह, अरुण साव, विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह, ओपी चौधरी और विजय बघेल का नाम शामिल है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि तीन दिन के अंदर CM को लेकर फैसला हो जाएगा। पर्यवेक्षक जल्द ही विधायकों की बैठक लेंगे। वहीं दूसरी ओर जीतने वाले तीनों सांसदों अरुण साव, गोमती साय और रेणुका सिंह ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से, केंद्रीय राज्य मंत्री रहीं रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत और गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा सीट ने निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 4 सांसदों को उतारा था, इनमें से सिर्फ विजय बघेल को ही हार का सामना करना पड़ा। चर्चा है कि 8 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है और 10 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है।

पाटन से चुनाव हारने के बावजूद विजय बघेल का भी नाम चर्चाओं में बना हुआ है। बीते दिन उनके द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्या निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुँच कर भूपेश बघेल पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ शिकायत भी की है। प्रदेश में चर्चा है कि आदिवासी कोटे से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिल सकता है। इनमें रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम का नाम ऊपर पर है। रेणुका सिंह को CM बनाने के लिए तो उनके समर्थक हवन-पूजन तक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि PM मोदी का महिला सशक्तिकरण पर फोकस है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...