CG में प्रेमी जोड़े की मिली लाश: 4 से 5 दिन पुराना है दोनों का शव, जांच में जुटी पुलिस

CG में प्रेमी जोड़े की मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी से लगे अभनपुर में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े की 4-5 दिन पुरानी लाश मिली है। दोनों की लाश अभनपुर के धनश्री विहार से लगे एक खेत में मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

मृतक प्रेमी जोड़े की शिनाख्त कुंती यादव और सागर वर्मा दोनों तरीघाट, विकासखंड फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर दोनों के जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

फिलहाल अभनपुर पुलिस ने दोनों के शव को चीरघर भेज दिया है और दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने पर मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल दोनों के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...