CG – झरने में सेल्फी लेते समय गिरी महिला: बाल-बाल बची जान… पैर टुटा, कंधे में भी आई चोट… इंदौर से परिवार के साथ आई थी घूमने

झरने में सेल्फी लेते समय गिरी महिला

डेस्क। मैनपाट के जलजली के नजदीक झरने के पास महिला फिसल कर खाई में गिर गई। घायल महिला अदिति गुप्ता (21) ,पति राहुल गुप्ता व बच्चे के साथ मैनपाट घूमने आई थी। मूलतः इंदौर के लहसुड़िया थाना अंतर्पागत निपानिया की रहने वाली अदिति के पति ने रायपुर से वाहन किराए पर लिया था। मंगलवार को मैनपाट के कई स्थलों का भ्रमण कर वे जलजली पहुंचे थे। चिकित्सक डॉ.संदीप भगत ने बताया कि नीचे गिरने से अदिति का दायां पैर घुटने के नीचे से टूट गया है। बायां कंधा उखड़ गया है और अंदरूनी चोटें आई हैं। मैनपाट में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के निपनिया निवासी अदिती गुप्ता (31 वर्ष) अपने पति राहुल गुप्ता एवं 4 वर्षीय पुत्र के साथ रायपुर रिश्तेदार के घर आई थी। वहां से उन्होंने किराए की गाड़ी बुक की और घूमने के लिए मैनपाट पहुंचे। मंगलवार को पूरे दिन मैनपाट घूमने के बाद वे शाम को दलदली पहुंचे। दलदली में स्पोटर्स बाइक राइडिंग करते हुए वे झरने के पास पहुंच गए।

अदिती गुप्ता दलदली झरने के पास अपनी सेल्फी कैमरे में कैद कर रही थी। इस दौरान आज हुई बारिश के कारण गिली मिट्टी में उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर गई। गिरने के दौरान वह झाड़ियों से टकराई, जिससे गिरने की रफ्तार कम हो गई। नीचे रेत में गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान मौके पर उसके पति, बच्चा व साथ आए टैक्सी के चालक के अलावे कुछ ही लोग थे।

महिला के गिरकर घायल होने की सूचना मैनपाट पुलिस को शाम करीब साढ़े पांच बजे मिली। मैनपाट थानेदार अशोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब तक पति और अन्य लोग मिलकर उसे एक किनारे तक ले आए थे, जहां से उसे ऊपर चढ़ाया जा सके। महिला के पैर और कंधे पर गंभीर चोट है। पुलिस जवान उसे मोबाइल की रोशनी के सहारे निकालकर ऊपर तक लेकर आए।

मैनपाट पुलिस महिला को लेकर उपर आई तो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। उसे स्ट्रेचर में बैठाकर एंबुलेंस तक लाया गया। मैनपाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह झाड़ियों से टकराते हुए नीचे गिरी, जिससे उसकी जान बच गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...