CG में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को बताया चाचा… नौकरी लगाने युवती से कर ली लाखों की ठगी… आरोपी ने चाचा से बातचीत का स्क्रीनशॉट दिखाकर बनाया शिकार

CG में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर के गोलचौक डीडीनगर निवासी युवती के साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी विकास ठाकुर सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को चाचा बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पीड़िता की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है की छात्रा से ठग ने महिला बाल विकास में पर्यवेक्षक की नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी की। इसकी शिकायत छात्रा ने डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। आरोपी का नाम विकास ठाकुर निवासी अम्बिकापुर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीडी नगर, गोल चौक निवासी एसएससी छात्रा की शिकायत के मुताबिक, वो अभी पढ़ाई कर रही है और साथ में सरकारी नौकरी की भी तैयारी कर रही है। इस दौरान कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से अम्बिकापुर गंगानगर निवासी विकास ठाकुर से हुई। विकास ने खुद को पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का भतीजा बताया और कहा कि वो चाहे तो पीड़िता को महिला बाल विकास में पर्यवेक्षक के पद पर नौकरी लगा सकता है। आरोपी ने युवती को झांसे में लेने के लिए एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीन शॉट भी भेजा।

स्क्रीन शॉट में आरोपी ठग ने दावा किया कि नौकरी लगाने को लेकर उसकी बातचीत उसके चाचा से होती है। आरोपी ने छात्रा को कहा कि अगर उसे भी नौकरी चाहिए तो इसके लिए कुछ नगदी देनी होगी। झांसे में आकर युवती ने अलग-अलग किस्तों में 7 लाख दे दिए। पैसे देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़िता ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...