पूर्व डिप्टी CM TS सिंहदेव को राज्यपाल बनाए भाजपा: कांग्रेस नेता ने कसा तंज… PCC प्रभारी पर भी बड़ा बयान… पढ़िए क्या है पूरा मामला

रायपुर। अपने विवादित बयानों और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ तनातनी को लेकर सुर्खिया बटोरने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने एक बार फिर से सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने पहले तो पीसीसी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर जुबानी हमला बोला तो दूसरी तरह टीएस सिंहदेव पर भी सवाल उठायें। बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव पर कहा कि सिंहदेव की वजह से ही कांग्रेस की सरकार प्रदेश में भाजपा की बनी है।बृहस्पत सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का घमंड सर चढ़कर बोल रहा था। सिंहदेव सीएम होते तो कांग्रेस की 14 सीट भी नहीं आती। BJP को लाने का श्रेय TS सिंहदेव को जाता है। बीजेपी TS सिंहदेव को राज्यपाल बनाए।

बृहस्पत ने ये तक कह दिया कि सिंहदेव को तो भाजपा को कहीं का राज्यपाल बनाना चाहिये। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बृहस्पत सिंह ने कहा कि सिंहदेव ने जिस तरह से मंचों पर प्रधानमंत्री पक्ष में तारीफ कर रहे थे, उससे भाजपा को बहुत फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि सिंहदेव की नाकामी की वजह से सरगुजा की सभी 14 सीटों पर पार्टी को हार झेलनी पड़ी है।

बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव के साथ-साथ PCC प्रभारी कुमारी सैलजा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। TS सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कर रही थी। वो सरगुजा के दौरे पर आयी, तो सिंहदेव गाड़ी चला रहे थे और कुमारी सैलजा फोटो खींचा रही थी। उन्होंने पीसीसी की प्रभारी को तुरंत ही हटाने की मांग की है।

बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी को 54 सीट पर जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर ही सिमट गई। कांग्रेस के 9 मंत्रियों को इस चुनाव में करारी हार मिली है। तो सरगुजा संभाग में पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो गया। कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह का भी टिकट काट दिया था। वहीं अब प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम फेस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...