CG में एक और बीजेपी नेता की हत्या: मंदिर से लौटते वक्त नक्सलियों ने पकड़कर गला रेता… शव के पास पर्चे भी फेंके… बताया माइंस का दलाल

क्राइम डेस्क। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक और भाजपा नेता की हत्‍या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या कर दी है। बतादें कि इससे पहले बस्‍तर में नक्‍सलियों ने एक साल में चार से अधिक भाजपा नेताओं की हत्‍या कर चुके हैं। नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया है। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोमल मांझी शनिवार सुबह छोटेडोंगर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। इसी बीच 4 से 5 नक्सली वहां आ धमके। सुनसान इलाका देखकर नक्सलियों ने मांझी को पकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर गए। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने सुबह 10 से 11 बजे के बीच वारदात की है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके थे। पर्चे में लिखा है कि कोमल मांझी आमदई माइंस की दलाली करता था। इससे पहले भी समझाइश दी गई थी, नहीं माना, इसलिए मौत की सजा दी है।

ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि वारदात के बाद इलाके में सर्चिंग की जा रही है। ASP ने बताया कि कोमल मांझी को चुनाव से पहले और बाद में सुरक्षा दी गई थी, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। साथ ही इन्हें परिवार समेत सेफ हाउस भी उपलब्ध करवाया गया था, इसके लिए भी मना कर दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...