ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वालो पर दुर्ग पुलिस सख्त: मोडिफाईड सायलेंसर और प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने वालो का कटा चालान

  • प्रेशर हार्न एवं मोडिफाईड सायलेंसर वाहनो पर की जा रही है विशेष कार्यवाही।
  • विगत एक माह में 100 से अधिक प्रेशर हार्न एवं 45 मोडिफाईड वाहनो पर की गई कार्यवाही।
  • आम नागरिकों के द्वारा भी मोडिफाईड सायलेंसर वाहनों की जानकारी यातायात हेल्प लाईन नं. 9479192029 पर भेजा जा रहा है।

दुर्ग। दुर्ग यातायात पुलिस के द्वारा ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के अंतर्गत मोडिफाईड सायलेंसर एवं प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले वाहन चालको के उपर अभियान कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही के दौरान यातायात जोन प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र दुर्ग, सुपेला, भिलाई 03, सिविक सेन्टर भिलाई क्षेत्र में कार्यवाही की गई, जिसमें विगत एक माह में 103 प्रेशर हार्न एवं 45 मोडिफाईड सायलेंसर वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए प्रेशर हार्न वाले वाहन चालको उपर 2000 रूपये, मोडिफाईड सायलेंसर वाहन चालको के उपर 5000 रूपये चालान वसुल किया गया साथ ही मोडिफाईड सायलेंसर एवं प्रेशर हार्न को कार्यवाही स्थल पर निकाला गया और ऐसे वाहन चालको को भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाईस दी गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह कार्यवाही निरंतर आगे जारी रहेगा।

साथ ही यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर भी इस प्रकार की वाहनों की जानकारी आम नागरिको के द्वारा दी जा रही है जिसे यातायात मुख्यालय में वाहन मालिक को बुलाकर ऐसे वाहन का सायलेंसर निकलवाया जा रहा है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन चालक को समझाईस दी जा रही

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...

सेल प्रबंधन ने बोनस के लिए बुलाई NJCS कोर...

भिलाई। सेल प्रबंधन ने बोनस के मुद्दे पर 1 अक्टूबर को एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 1 बजे से नई...