भिलाई में CISF रिटायर्ड सहायक कमांडेंट से लाखों का फ्रॉड: एजेंसी देने के नाम पर फिल्मी स्टाइल में ठगा, साइट विजिट करने फर्जी टीम भी आई… जानिए पूरा मामला

  • नोडल आफिसर व एरिया मैनेजर बता कर किया फ्रॉड
  • असल प्रक्रिया की तरह किया डॉक्यूमेंटेशन
  • एरिया निरिक्षण करने भेजी फर्जी टीम
  • फर्जी अप्रूवल लेटर भी मेल किया

भिलाई। दुर्ग में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह ठगी आशीष नगर पश्चिम रिसाली रिसाली CISF के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट के साथ हुई है। दरहसल यह पूरा मामला भारत पेट्रोलियम की गैस एजेंसी दिलाने को लेकर शुरू हुआ। एजेंसी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सहायक कमांडेंट से फ्रौड़स्टर्स ने बड़ी ही चालाकी से धोखाधड़ी किया। डॉक्यूमेंटेशन करा कर आरोपियों ने साइट विजिट भी किया जिससे पीड़ित को बिलकुल शक नहीं हुआ। इस प्रकार ठगों ने पीड़ित से लाखों रुपए का फ्रॉड किया है। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोडल आफिसर व एरिया मैनेजर बता कर किया फ्रॉड
नेवई थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा के अनुसार, सीआईएसएफ के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट एनके टोप्पो ने ठगी का केस दर्ज कराया है। टोप्पो ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत गैस एजेंसी खोलने के लिए उन्होंने गूगल में अपना मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेट किया था। कुछ समय बाद उनके मोबाइल नंबर पर अभिनव पाटिल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने अपने आपको भारत पेट्रोलियम का अधिकारी बताया। इसके बाद उससे उनके सहायक सुशांत पाढी और अभिनव मंडल ने भी फोन किया। सुशांत ने खुद को नोडल आफिसर व एरिया मैनेजर बताया तो वहीं अभिनव मंडल ने अपने आपको एलपीजी डीलर बताया।

असल प्रक्रिया की तरह किया डॉक्यूमेंटेशन
धोखेबाजों ने उन्हें भारत पेट्रोलियम की गैस एजेंसी दिलाने का दावा किया। एनके टोप्पो भी एजेंसी लेने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन लोगों ने उनके मेल पर कुछ फर्जी डाक्यूमेंट्स भेजे और उसे फिलअप करवाकर मंगवाया। इसके बाद धीरे-धीरे करके रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेशन, लाइसेंस, एग्रीमेंट, इंशोरेंस, एनओसी और सिक्यूरिटी डिपाजिट के नाम पर 7 लाख 54 हजार रुपए ले लिए। जब टोप्पो को ठगी का अहसास हुए तो उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर उन्होंने उनका फोन ही उठाना बंद कर दिया। इसके बाद टोप्पो को ठगी का अहसास हुआ और उसने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एरिया निरिक्षण करने भेजी फर्जी टीम
ठग इतने सातिर थे कि टोप्पो से पैसे ऐंठने के लिए उन्होंने एक टीम को तीन लोगों की टीम को उनके घर तक भेज दिया। भेजी गई फर्जी टीम ने भिलाई आकर एरिया का निरीक्षण भी किया। इसके बाद अप्रूवल देने की बात करते हुए एनओसी व अन्य दस्तावेज भेजने की बात कही। उसके बाद 24 सितंबर 2023 से उन लोगों का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। इस पूरी प्रक्रिया को देखते हुए पीड़ित ने इनपर भरोसा कर लिया।

फर्जी अप्रूवल लेटर भी मेल किया
CISF के रिटायर्ड सहायक कमांडेंट एनके टोप्पो ने बताया कि, वो लोग काफी शातिर हैं। किसी भी तरह का शक न हो इसके लिए उन्होंने पहले अपने पास जमीन के दस्तावेज, पैन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और अन्य डाकुमेंट्स को अपने मेल पर मंगाया। इसके बाद टेंडर डाले जाने की बात करके भारत गैस एजेंसी से एक फर्जी अप्रूवल लेटर भी मेल किया। जब टोप्पो को यकीन हो गया तो उन लोगों ने सबसे पहले 15500 रुपए डाकुमेंट्स प्रोसेस के लिए भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के अकाउंट में मंगाए। इसके बाद रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रोसेस के नाम पर 97500 रुपए 4 लाख 92500 रुपए और एक लाख 18500 रुपए अलग-अलग किस्तों में लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...