भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की गई जान: शादी से वापस लौट रहे थे बाराती… सामने से आ रही ट्रक से हो गयी टक्कर… 8 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत

भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की गई जान

डेस्क। यूपी के बरेली में दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर हुए इस हादसे में एक बच्चे समेत 8 लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाओ कार्य में लग गए.

बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने एक बच्चे सहित 8 लोगों के मरने की पुष्टि की है. इस सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सड़क हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने कहा, ‘भोजीपुरा के पास हाईवे पर एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई. एक बच्चे सहित 8 लोगों के शव निकाले गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.’

कार में लगी आग
ये सड़क हादसा बरेली के भोजीपुरा इलाके में हुआ है. यहां थाने से थोड़ी दूरी पर डंपर से टकराने के कारण कार में आग लग गई. कार सवार एक बारात से आ रहे थे. हादसे में कार सवार सभी 8 बारातियों की मौत हो गई है. कार में आग की सुचना मिलते ही वहां प्रशासन पहुंचा और फिर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इसके बाद आग बुझाकर कार से शवों को निकाला गया.

पुलिस के अनुसार शादी समारोह में शामिल होने के बाद सभी बाराती अपने गांव बहेड़ी वापस लौट रहे थे. लौटते वक्त रात करीब 12 बजे दभौरा गांव में अचानक कार का टायर फट गया और कार असंतुलित हो गई. असंतुलित कार सड़क के दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही डंपर से टकरा गई. डंपर से टकराने के बाद कार करीब 30 मीटर तक घिसटती रही.

घटना के सूचना मिलते ही एसएसपी सुशील चंद्रभान भी घटना स्थल पर पहुंचे थे. कुछ देर में सीओ चमन भी वहां पहुंचे और ट्रैफिक को खाली कराया गया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. खबर लिखे जाने तक मरने वाले सभी लोगों की पहचान नहीं हो पाई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...