CG में भीषण सड़क हादसा: स्कूल छोड़ने जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही हो गई पिता और दो मासूम बच्चों की मौत

CG में भीषण सड़क हादसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। अपने दो बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही 2 बच्चों सहित बाइक सवार की मौत हो गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसा अभनपुर इलाके के गोबरा, नवापारा के तर्री मार्ग स्थित बगदेही पारा के पास की बताई जा रही है, जहां पिता अपने दो बच्चों को बाइक में लेकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे पिता सहित दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर हादसे के बाद चालक हाईवा लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं इस हादसे को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं पिता सहित दो बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...