छत्तीसगढ़ के नए CM कल लेंगे शपथ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व CM भूपेश बघेल, सिंहदेव को किया फोन, शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है। शपथ ग्रहण के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष को दीपक बैज को आमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने फोन कर सभी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।इसके साथ ही राज्य शासन द्वारा सभी राजनीतिक पदाधिकारियों, विशिष्टजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

वहीं विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी सीएम हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। उन्होंने साल 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुनकुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के यू.डी.मिन्ज को 25,541 वोटों से हराया था। विष्णुदेव साय 2020 से साल 2022 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...