दुर्ग में अस्पताल के दरवाजे पर डायल-112 वाहन में डिलीवरी: रात 1 बजे कॉल आया…पुलिस और डायल-112 की टीम अस्पताल लेकर पहुंची, स्वस्थ बच्चे को मां ने दिया जन्म

भिलाई। दुर्ग जिले में आज एक बार फिर पुलिस और डायल-112 टीम का मानवीय और सराहनीय चेहरा सामने आया है। डायल-112 और चीता-1 की टीम ने समय रहते एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचाते ही मुख्य द्वार में डिलीवरी हो गई।

बच्चा एकदम स्वस्थ्य हैं और जच्चा भी। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इस कार्य के लिए चीता-1 और डायल-112 टीम के कार्यों की सराहना की है। दरअसल, बीती रात्रि एक बजे एक सूचना प्राप्त हुई।

तिरंगा चौक जामुल निवासी युवक की पत्नी को तीव्र लेबर पेन हो रहा है। इमर्जेन्सी सूचना पर चीता-1 में तैनात आर क्र 1359 चेतमान गुरुंग और चालक उत्तम साहू पहुंचे। दोनों के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए तत्काल मौक़े पर पहुंचे।

पीड़िता और परिवार को साथ लेकर सुरक्षित रास्ते से ज़िला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे। अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही डायल-112 वाहन में ही परिजनों के सामने पीड़िता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिन्हें परिजनो के सहयोग से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। नवजात शिशु और माता दोनों स्वस्थ्य हैं। परिजनों ने स्टाफ़ और 112 सेवा का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...