CG में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस की ट्रक से टक्कर, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 12 से ज्यादा लोग घायल, CM साय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया

CG में भीषण सड़क हादसा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। ये हादसा जिले के नेशनल हाईवे- 30 पर चारामा घाट में हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस महेंद्रा ट्रेवल्स की है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही थी। कांकेर के चारामा से 5 किलोमीटर दूर वो पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मरकाटोला घाट पर मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया था और सूचना का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। तेज रफ्तार ट्रक जैसे ही मोड़ पर पहुंचा, रास्ता बंद देख चालक ने अचानक स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कल हटाया नहीं जा सका था, इसी से आज यात्री बस टकराई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल घायलों से पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृत यात्रियों की शिनाख्त की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस को सड़क से हटाने का काम आज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...