भिलाई टाउनशिप में 5 दिन तक बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित: BSP प्रबंधन करेगा मेंटेनेंस कार्य… जानिए कब-कब और कहा-कहा रहेगा शटडाउन?

भिलाई। भिलाई टाउनशिप में आने वाले 5 दिन बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। भिलाई स्टील प्लांट मैनेजमेंट द्वारा हर साल की तरह इस बार भी टाउनशिप में इलेक्ट्रिकल मेंटेंनेस कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रबंधन ने 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक यह काम करने का फैसला लिया है। इस वजह से टाउनशिप के संबंधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

कब-कब और कहा-कहा रहेगा शटडाउन?

26 दिसंबर को सेक्टर 7 व 8 के कुछ हिस्सों में
27 दिसंबर को सेक्टर 5 व इंदिरा प्लेस
28 दिसंबर को सेक्टर 1 व सेक्टर 2
29 दिसंबर को सेक्टर 7 के कुछ हिस्सों में
30 दिसंबर को सेक्टर 6 के कुछ हिस्सों में

BSP के अनुसार संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के तहत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। यह कार्य योजना 2023-24 के तहत टाउनशिप में किया जाएगा। इस दौरान विभाग के कर्मचारी उन क्षेत्रों में मरम्मत कार्य करेंगे, जहां बार-बार ब्रेक डाउन की शिकायत आ रही है। मेंटेनेंस कार्य के बाद यहां की समस्या कम हो जाएगी। दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के सही रख रखाव के लिए टाउनशिप के अलग-अलग स्थानों में योजना के तहत शटडाउन किया जाएगा।

वार्षिक रख रखाव के दौरान विभाग के कर्मचारी ओवर हॉलिंग, ओवर हेड लाइनों का रख रखाव, जंपर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर, लाइटनिंग अरेस्टर और ट्रांसफार्मर का मेंटेंनेस करेंगे। बीएसपी प्रबंधन विद्युत मरम्मत का पूरा कार्य हर दिन योजना के मुताबिक करेगा। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 26-30 दिसंबर 2023 तक जिन स्थानों में मेंटेनेंस किया जाएगा वहां बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...