छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़: एनकाउंटर में 3 नक्सली ढेर… दंतेवाड़ा-सुकमा बॉर्डर पर सर्चिंग जारी

दंतेवाड़ा, सुकमा। छत्तीसगढ़ में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई थी। आज खबर आई है की मुठभेड़ में 3 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स नक्सलियों के कोर इलाके डब्बाकुन्ना में घुसी है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि डब्बाकुन्ना इलाके में कटेकल्याण एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद दंतेवाड़ा से DRG जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। जवान डब्बाकुन्ना के जंगल में पहुंचे तो वहां नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर के अनुसार, जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 40 से 45 मिनट तक गोलियां चलती रहीं। इस मुठभेड़ में 2 से 3 नक्सलियों को गोली लगी है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जल्द ही मुठभेड़ की सारी जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...