वैशाली नगर MLA रिकेश ने अटल जयंती पर करोड़ो के डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ, पूर्व PM अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

भिलाई। आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटलजी की जयंती पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कैम्प-2 स्थित अटल स्मृति उद्यान पहुंच कर अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सुशासन दिवस का संकल्प लेने के बाद जवाहर मार्केट में 1 करोड़ 99 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ भी विधायक रिकेश सेन द्वारा किया गया।

उन्होंने मौजूद निगम अधिकारियों से रोड डामरीकरण कार्य को बेहतर ढंग से करने का निर्देश देते हुए कहा कि मार्केट की सभी दूसरी सड़कों पर आवश्यकता अनुसार पेचिंग भी अवश्य करें। सेन ने कहा कि सभी मार्ग जल्द से जल्द दुरूस्त किए जाएंगे, इस कार्य के लिए अधिकारी कभी बजट की चिंता न करें, सभी आवश्यक कार्यों के लिए राज्य शासन से पर्याप्त बजट स्वीकृत किया जायेगा। इसके पश्चात विधायक सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचे और यहां भी अटलजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालोद में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम...

बालोद। आड़ेझर गांव में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बोईरडीह जलाशय से...

कांकेर में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म :...

कांकेर। जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के गंभीर मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा...

झीरम पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी की मुलाकात :...

रायपुर। झीरम घाटी मामले को लेकर कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने का संकेत दिया है। दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...

घरेलू हिंसा केस में हाईकोर्ट का अहम फैसला :...

बिलासपुर। घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानूनी कार्यवाही को केवल पति तक सीमित नहीं माना...